पति बोला- ट्रक चालकों से मिलकर कराओ शारीरिक शोषण, कमाओ पैसा
चित्रकूट, जुलाई 15 -- चित्रकूट। भरतकूप थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायती पत्र दिया। अवगत कराया कि उसकी शादी 2023 में हुई थी। शादी में मिले दहेज से पति संतुष्ट नहीं था। वह दहेज में तीन लाख रुपये व सोने की जंजीर मांग रहा है। मांग पूरी न होने पर पति उसके साथ मारपीट कर शारीरिक शोषण करता है। कमरे में बंद कर खाना नहीं देता। आरोप लगाया कि बीते 10 जुलाई की रात करीब 10 बजे पति ने रोड मे जाकर ट्रक चालकों से मिलकर शारीरिक शोषण कराकर पैसा कमाकर लाने की बात कही। उसने मना किया तो डंडे से मारपीट की। धमकी दिया कि थाने में शिकायत की तो पेट्रोल डालकर उसे जला देगा। उसे दिन भर पति ने घर में बंद कर रखा। रात में फोन से भाई को सूचना दी। इसके बाद वह पति के चंगुल से बच पाई। थाने में शिकायत करने पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.