पति-बेटे की मौत ने तोड़ा, बेटी-दामाद ने भी छोड़ा अकेला; घर में मिला महिला का एक साल पुराना कंकाल
बेंगलुरू, अगस्त 8 -- दुनिया के किसी भी घर में जब किलकारी गूंजती है, तो सबसे ज्यादा खुशी उस बच्चे के मां-बात को होती है। उनको लगता है कि अब उनका घर खुशियों और किलकारियों से हमेशा भरा रहेगा, लेकिन हर बार ऐसा नहीं होता है। कई बार लोग जिंदगी रहते बहुत अकेले हो जाते हैं और कई बार मौत के बाद भी उनका अकेलापन दूर नहीं होता है। कर्नाटक के बंगलुरू में एक ऐसी ही घटना सामने आई है। यहां अपने अपार्टमें के एक कमरे में अकेले जिंदगी गुजार रही एक महिला का कंकाल मिला है। पुलिस का कहना है कि महिला की मौत एक साल पहले ही हो गई थी और तब से उसकी डेडबॉडी उसी अपार्टमें के कमरे में पड़ी हुई थी। इस घटना को लेकर जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि महिला की पहचान दक्षायिणी के रूप में हुई है। मौत के समय महिला की उम्र 52 साल थी। बंगलुरू के बगलगुंटे इलाके में हुई इस घटना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.