पति बन रहा था रास्ते का कांटा, पत्नी ने जीजा से मरवा दी गोली; गाजियाबाद में खौफनाक कांड
गाजियाबाद, अक्टूबर 12 -- गाजियाबाद में युवक की गोली मारकर हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया। हत्या के आरोप में युवक की पत्नी और उसके जीजा को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों में दो साल से संबंध थे और पति को रास्ते से हटाने के लिए पत्नी ने जीजा के साथ मिलकर साजिश रची। लखीमपुर के उदयपुर महेवा के मूलनिवासी अंशुल का गोली लगा शव शनिवार शाम खोड़ा के वंदना एंक्लेव में किराए के कमरे से मिला था। पत्नी निशा ने बताया था कि वह ड्यूटी से लौटी तो अंशुल का शव बेड पर औंधे मुंह पड़ा था। दोनों के साथ अंशुल का मौसेरा जीजा पप्पू उर्फ गंगा भगत भी रहता था और वह दोपहर को खाने के लिए कमरे पर आया था। सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि पप्पू को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने जुर्म कुबूल लिया। अंशुल की बहन की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पप्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.