पति पीटता है, खाना भी नहीं देता...ससुराल में बंधक बनी महिला ने फोन कर मांगी मदद, पुलिस ने कराया मुक्त
प्रमुख संवाददाता, जून 14 -- UP News: नशे की हालत में पति पीटता है, दो वक्त का खाना भी नहीं मिलता है। इतनी भीषण गर्मी के बाद भी कमरे में पंखा तक नहीं है। मैं और दोनों बेटियां भूख और गर्मी से तड़प रही हैं। मैं मायके जाना चाहती हूं लेकिन घर वाले जाने नहीं दे रहे हैं।' कानपुर की रहने वाली महिला ने शनिवार को लखनऊ के वन स्टॉप सेंटर में फोन कर यह दर्द बयां किया तो कानपुर टीम बर्रा पुलिस के साथ उसके घर जा पहुंची। पति तो घर में नहीं मिला लेकिन परिवार वालों ने बड़ी मुश्किल से दरवाजा खोला। इसके बाद टीम ने महिला और दोनों बच्चियों को घर से निकाला और खाना खिलाने के बाद लखनऊ मायके भिजवाया। फिलहाल महिला ने ससुराल वालों पर किसी भी तरह की कार्रवाई से इनकार कर दिया है। लखनऊ की रहने वाली महिला की शादी बर्रा में टेंट कारोबारी से हुई है। दोनों के दो बेटियां है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.