पति पर ही चलेगा दहेज प्रताड़ना का केस, ससुराल वालों को राहत
रांची, सितम्बर 30 -- रांची। पत्नी से प्रताड़ना के मामले में न्यायायुक्त की अदालत ने स्पष्ट किया है कि ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों के खिलाफ सामान्य और अस्पष्ट आरोप के आधार पर आपराधिक संज्ञान नहीं लिया जा सकता। अदालत ने पति अनुज मिश्रा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 85 के तहत लिए गए संज्ञान को बरकरार रखते हुए पत्नी की क्रिमिनल रिवीजन याचिका खारिज कर दी। अदालत ने निचली अदालत के 12 नवंबर 2025 के आदेश में किसी तरह की अवैधता या त्रुटि नहीं पायी। मामला शिकायत वाद संख्या 11250/25 से जुड़ा है। महिला ने पति अनुज मिश्रा के अलावा ससुर राजेंद्र मिश्रा, सास सावित्री मिश्रा और देवर आशु मिश्रा के खिलाफ प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करायी थी। मामले में सुनवाई के बाद जेएमएफसी-IV की अदालत ने केवल पति के खिलाफ बीएनएस की धारा 85 के तह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.