हापुड़, जून 25 -- हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजीव विहार निवासी एक विवाहिता ने मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें पति पर शराब पीकर गाली गलौज कर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजीव विहार निवासी एक विवाहिता ने मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया कि उसका पति नितिन गुप्ता आए दिन किसी न किसी बात को लेकर उसके साथ मारपीट करता है। आरोप है कि शराब पीकर नशे मे गाली गलोच करता है। 23 जून की रात 11 बजे आरोपी पति शराब पीकर आया और उसका मुंह भींचकर उसके साथ गाली गलोच करने लगा और उलकी पुत्री के साथ भी मारपीट की गई। पीड़िता ने बताया कि उसके चार पुत्री हैं और वह अपना खर्चा खुद ही करती है। पति ने धमकी दी है कि हापुड़ में रहेगी तो जान से मार देगा।...