हापुड़, नवम्बर 27 -- गढ़मुक्तेश्वर। नगर के मोहल्ला चटाईवाला निवासी दीपा ने बताया कि उनका पति आए दिन उनके साथ गाली गलौज करता है। पीड़िता ने बताया कि दो दिन पूर्व उसका पति घर आया उसने खाना खाने के लिए कहा तो आरोपी ने उसके साथ गाली गलौज की। उसने ऐसा करने से मना किया तो आरोपी पति ने उसको पीटकर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.