पति पर लगाया मारपीट व चाकू से हमले का आरोप
रुडकी, जून 3 -- रुड़की, संवाददाता। एक महिला ने अपने पति पर मारपीट व चाकू से हमला करने का आरोप लगाया है। महिला के हाथों पर कटे के निशान है। महिला का आरोप है कि उसके पति ने उस पर हमला कर किया है। पुलिस ने महिला को अस्पताल भेजकर उसका उपचार कराया है। कोतवाली रुड़की में बुधवार दोपहर एक महिला पहुंची। महिला के हाथों पर कटे के निशान थे। महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति ने उससे मारपीट व चाकू से वार किए हैं। पुलिस ने तत्काल महिला को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। साथ ही मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.