पति पर लगाया बेटे को गायब करने व घर में चोरी का आरोप
मुजफ्फरपुर, मई 26 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के चित्रकूटनगर रोड नंबर-1 रहने वाली शिखा गुप्ता ने मंगलवार को पुलिस से घरेलू हिंसा और घर में चोरी की शिकायत की है। उसने अपने पति बरुराज थाना क्षेत्र के सरैया नरवारा निवासी अनिल कुमार को आरोपित किया है। उसपर प्रताड़ना, छह साल के बेटे को गायब करने और घर का ताला तोड़ 15 ग्राम सोने के गहने व कार चोरी कर लेने का आरोप लगाया है। उसने पुलिस को बताया कि बीते 20 मई को अनिल उसको बिना बताए उसके बेटे को लेकर बेंगलुरू भाग गया। वह पूर्वी चंपारण स्थित मायके से जब मुजफ्फरपुर स्थित घर पहुंची तो ताला टूटा हुआ मिला। अलमारी से जेवरात व घर के बाहर से उसके नाम पर पंजीकृत कार गायब मिली। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.