काशीपुर, नवम्बर 26 -- बाजपुर, संवाददाता। एक महिला ने अपने पति पर तीन तलाक देकर दूसरा निकाह करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की है। बुधवार को वार्ड नौ निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि सात वर्ष पूर्व उसका निकाह वार्ड दो निवासी एक युवक से हुआ। निकाह के कुछ समय के बाद उसका पति सास, ससुर और देवर दहेज में कर की मांग करने लगे। विरोध करने पर पति ने उसे तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। पति के दूसरा निकाह करने की जानकारी मिलने पर महिला पुलिस के पास पहुंची। महिला ने पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की है। बाजपुर कोतवाल नरेश चौहान ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.