हापुड़, मार्च 28 -- कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि पति उसका उत्पीड़न कर जान से मारना चाहता है। उसका भूखा रखा जाता है और गलत दवाईयां देकर उसे पागल घोषित करना चाहता है। पीड़िता ने पति पर दूसरी महिला के संपर्क में भी होने का आरोप लगाया है। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दस्तोई निवासी स्मिता ने एसपी को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उसकी शादी 9 फरवरी 2010 को कस्बा सराय थाना सिंघावल अहीर जनपद बागपत निवासी अंकुर चौधरी के साथ हुई थी। शादी में पिता ने बुलेट मोटर साईकिल तथा अन्य सभी घरेलू सामान दान दहेज के साथ व लगभग 5 तोला सोने के आभूषण भी दिए थे। पीड़िता बी.एस.सी., बी.एड. पास थी। जबकि उसका पति अंकुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.