कानपुर, मार्च 6 -- बांसमंडी में पति पर रंग डालने व मारपीट का विरोध करने पर नशेबाज ने महिला से गाली-गलौज कर ब्लेड से हमला कर दिया और धमकी देकर भाग निकला। पीड़िता ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कोपरगंज तलवामंडी निवासी रेनू साहू की तहरीर के मुताबिक होली वाले दिन पति विकास कुमार बाइक से बांसमंडी की तरफ जा रहे थे। तभी घर से कुछ दूरी पर होली खेल रहे किशन वर्मा, आकाश व विशाल से पति को जबरन रोक लिया और होली खेलने को कहा। इस दौरान पति ने बताया कि परिवार में गमी हो गई है, इसलिए रंग नहीं खेलेंगे। इसके बाद भी आरोपितों ने उनकी बाइक की चाभी फेंक दी और रंग लगाने के बाद मारपीट की। जानकारी पर जब पहुंची तो आरोपितों से माफी मांगने को कहा। इसके बाद आरोपित आकाश ने जेब से ब्लेड निकाल होंठ पर मार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपितों के बेखौफ घूमने से...