देवरिया, मार्च 28 -- सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के प्रान छपरा गांव की रहने वाली एक महिला के साथ मारपीट और धमकी देने के मामले में पुलिस ने पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।प्रान छपरा निवासी नीलम देवी पत्नी गुंजन यादव ने पुलिस को दिए तहरीर में कहा है कि 20 मार्च की रात उसका पति शराब के नशे में घर पहुंचा और उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। आरोप है कि बेहोश होने के बाद भी उसे होश में लाकर फिर पीटा गया। जान बचाकर भागने की कोशिश करने पर पति ने नाबालिग बेटे की गर्दन दबा दी।उसका मंगलसूत्र और मोबाइल फोन छीन लिया तथा लगातार जान से मारने की धमकी देता रहा। मामले में कोतवाली पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति गुंजन यादव के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...