नोएडा, अप्रैल 10 -- नोएडा, गौरव भारद्वाज। फेज-2 थाना क्षेत्र की एक सोसाइटी में पति द्वारा पत्नी की पिटाई का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने पति पर गाली-गलौज कर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। सेक्टर-93बी स्थित ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी निवासी पीड़िता ईशा गोयल ने पुलिस को बताया कि वह सोसाइटी के एक फ्लैट में पति सौरभ गोयल के साथ रहती हैं। आरोप है कि पति उनसे आए दिन किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा करता रहता है। यही नहीं, आरोपी मारपीट भी करता है। पीड़िता का कहना है कि वह 22 मार्च को घर पर थीं, तभी पति ने मामूली बात को लेकर झगड़ा शुरू कर दिया। गाली-गलौज का विरोध किया तो आरोपी ने मारपीट की। किसी तरह वह आरोपी के चंगुल से छूटीं। इस दौरान उन्हें चोटें भी आईं। पुलिस का कहना है कि पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.