पीलीभीत, अप्रैल 25 -- पीलीभीत। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम परेवा अनूप निवासी राधेश्याम ने थाना न्यूरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उसने अपनी पुत्री की शादी 2003 में अनिल कुमार पुत्र लालाराम निवासी ग्राम पिपरिया अगरू थाना न्यूरिया से की थी। शादी के बाद से पति अनिल कुमार उसकी पुत्री के साथ मारपीट करता था। उसकीपुत्री के दो बेटे भी हैं। उसके बाद भी आरोपी नहीं माना। 20 अप्रैल 2026 को आरोपी अनिल शराब के नशे में घर आया। उसकी पुत्री के सिर पर डंडा मारकर घायल कर दिया। गांव के लोगों ने फोन कर उसे घटना की जानकारी दी। उसकी पुत्री का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा हैं। यह भी पढ़ें- दहेज प्रताड़ना में पति समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.