पीलीभीत, मार्च 24 -- पीलीभीत। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बाग गुलशेर खां निवासी सुधा ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उसका विवाह 2007 में मोहल्ले के ही सुमित कुमार के साथ हुआ था। शादी के बाद से उसका पति उसके साथ शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न करने लगा। आरोप है कि 11 मार्च 2026 को रात करीब 12 उसके पति ने कारोबार करने के लिए 10 लाख रूपये की मांग की। मांग पूरी न होने पर उसको बेल्टों से पीटा। जान से मारने की नीयत से उसका गला दबा दिया। शोर मचाने पर उसको किसी तरह लोगों ने बचाया। वह अपने मायके आ गई। उसके मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों को समझाने का प्रयास किया लेकिन पति नहीं माना।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...