पीलीभीत, मार्च 1 -- थाना गजरौला क्षेत्र के ग्राम हटुआ बिजलई निवासी भगवती पत्नी सूरजपाल ने थाना गजरौला में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि 27 फरवरी को वह अपने गवाह से बात करने जा रही थी। तभी गांव में ही स्कूल के पास उसके पति सूरजपाल और कुछ अन्य युवक आए और उसको घेर लिया। आरोपियों ने सड़क पर ही गाली गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की। आसपास के लोगों के एकत्र होने पर आरोपी भाग गए। मारपीट में उसके कान में सोने के कुंडल भी निकल कर गिर गए। उसने घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...