प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 10 -- एक महिला ने अपने पति पर मारपीट कर घर से निकालने तथा तीन वर्षीय मासूम बच्चे को जबरन अपने पास रखने का आरोप लगाते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। कोतवाली क्षेत्र के दाउदपुर गांव निवासी महिला का आरोप है कि उसके पति के दूसरी महिला से संबंध है। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। पीड़िता ने कहा कि जब भी वह पति से इस बारे में सवाल करती है तो वह नाराज होकर मारपीट करता है। महिला के अनुसार, पति के व्यवहार से वह काफी समय से परेशान है। आरोप है कि बुधवार सुबह पति ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। विरोध करने पर उसे घर से बाहर निकाल दिया। उसके तीन वर्षीय मासूम बच्चे को भी अपने पास रख लिया। उसे बच्चे से मिलने तक नहीं दिया। पीड़िता ने...