मुंगेर, अगस्त 21 -- तारापुर,निज संवाददाता। तारापुर थाना क्षेत्र के खानपुर गांव से घरेलू हिंसा और प्रताड़ना का मामला सामने आया है। खानपुर निवासी विनोद कुमार की पत्नी वंदना कुमारी ने तारापुर थानाध्यक्ष को लिखित आवेदन दिया। कानूनी कार्रवाई की मांग की। वंदना कुमारी ने बताया कि उनकी शादी वर्ष 2015 में खानपुर निवासी विनोद कुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद से उन्हें और उनके दो नाबालिग बच्चों को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। पीड़िता के अनुसार प्रताड़ना से तंग आकर उन्होंने कोर्ट में पति विनोद कुमार के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। इसी बात से नाराज होकर विनोद ने उनके साथ बुरी तरह मारपीट की। थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...