पति पर मारपीट और उत्पीड़न करने का लगाया आरोप
मेरठ, जून 4 -- ब्रह्मपुरी क्षेत्र की एक महिला ने अपने पति पर आरोप लगाते हुए एसएसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि पति मारपीट, उत्पीड़न और उसे धमकियां दे रहा है। पति पर युवतियों से देह व्यापार कराने और दलाली कराने का भी आरोप लगाया है। महिला ने करीब सात वर्ष पूर्व प्रेम विवाह किया था। शादी के कुछ समय बाद पति का व्यवहार बदल गया और वह आए दिन मारपीट करने लगा। करीब तीन वर्ष पहले पति का परिवार हरियाणा के यमुनानगर में रहने चला गया था और हाल ही में उसका पति भी वहीं शिफ्ट हो गया। महिला का आरोप है कि एक जून की रात उसका पति चार अन्य लोगों के साथ उसके घर पहुंचा। वहां उसके साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया गया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। एसएसपी कार्यालय पर शिकायत प्राप्त होने के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.