हमीरपुर, मार्च 12 -- राठ। महिला ने पति पर धोखाधड़ी कर शादी करने, गालीगलौज व मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कस्बे के डुमरियापुरा फरसौलियाना मोहल्ला निवासी रितु ने बताया कि शादी के समय पति ने अपने बारे में गलत जानकारी दी थी। अपनी आर्थिक स्थित व अन्य तथ्यों को छिपाकर उनके माता-पिता को भी गुमराह किया था। शादी के बाद पति की हकीकत सामने आई। जब उन्होंने धोखाधड़ी का विरोध किया तो पति उनके साथ मारपीट करने लगा। आरोप है कि उनके मायके से आया दहेज का सारा सामान बेच दिया और उनके जेवरात भी छीन लिए। महिला ने गुरुवार को कोतवाली में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.