गोरखपुर, मार्च 10 -- सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। गीडा थाना क्षेत्र के बरहुआ टोला में पति से प्रताड़ित पत्नी ने परेशान होकर गीडा थाने में केस दर्ज कराया। गीडा थाना क्षेत्र बरहुआ टोला निवासी अर्जुन की पत्नी रिंकू यादव ने पुलिस को बताया कि पति शराब पीकर हमेशा घर आकर मारते पीटते रहते है। सोमवार को पति शराब के नशे में आए और गाली गलौज मारपीट करते हुए कमरे में बंद कर दिया, मेरे तीन बच्चे है। वह शराब के नशे में दरवाजा भी तोड़ रहे थे। जब घर पर नहीं रहता हूं तो नशेड़ी पति घर का सामान भी बेच देता है। मुझे व मेरे बच्चों को खर्च भी नहीं दे रहा है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति अर्जुन यादव के खिलाफ केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.