कानपुर, फरवरी 6 -- कल्याणपुर, संवाददाता। रावतपुर में एक महीने पहले ठंडे पानी में डुबोई गई एक साल की बेटी की गुरुवार को मौत के बाद महिला ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है। महिला व उसके परिजन शव लेकर ससुराल पहुंचे और जमकर हंगामा किया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया। सूर्य बिहार निवासी रामसिंह के परिवार में पत्नी मधु, बेटी रुचित और बेटा अंकित है। मधु ने बताया की बेटी रुचि ने सितंबर 2024 में रावतपुर शिवनगर निवासी ई-रिक्शा चालक गोपाल गुप्ता से प्रेमविवाह किया था। आरोप है कि शराब का लती गोपाल रुचि के साथ आएदिन मारपीट करता था। परिजनों की सलाह के बाद दोनों किराए पर कमरा लेकर सूर्य विहार में रहने लगे। वहां भी पति शराब के नशे में मारपीट करता था। रुचि का आरोप है कि एक माह पूर्व पति ने नशे की हालत में उसके साथ मा...