शाहजहांपुर, फरवरी 21 -- निगोही थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने डीएम को प्रार्थना पत्र लेकर बताया कि उसका अपने पति से विवाद चल रहा है। 12 फरवरी को उसे पता चला कि उसका पति अपनी दूसरी पत्नी के साथ चिनौर में एक शादी समारोह में शामिल होने आया है। जानकारी पर वह पति से मिलने के लिए गई उसके साथ उसकी छोटी बहन भी मौजूद थी। महिला को देखते ही उसके पति और दूसरी पत्नी उसके भाई सहित अन्य रिश्तेदारों ने पीड़िता के साथ मारपीट की और पहने हुए जेवर छीन लिये वहीं मौजूद अन्य लोगों ने उसके साथ छेड़छाड़ भी की है। महिला ने पति पर बिना तलाक दिए शादी करने का आरोप भी लगाया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.