पति पर पानी में जहर मिला कर पत्नी को पिलाने का आरोप
मोतिहारी, सितम्बर 5 -- चिरैया, निज संवाददाता थाना क्षेत्र के बारा जयराम गांव में आपसी विवाद में पति पर पत्नी को पानी में जहर मिलाकर पिलाने का आरोप है। पत्नी तीन दिनों तक मोतिहारी के एक निजी नर्सिंग होम में जीवन मरण से संघर्ष करने के बाद शनिवार को चिरैया थाना में एक आवेदन पत्र दी है। घटना एक सितंबर की है। दिए गए आवेदन पत्र में ग्रामवासी राजाबाबू साह की पत्नी शांति देवी ने कहा है कि ससुराल वाले हमेशा दहेज स्वरूप 5 लाख रुपये और एक स्कॉर्पियो गाड़ी की मांग कर रहे थे। जिसकी पूर्ति नही करने से नाराज पति राजाबाबू साह, ससुर नंदकिशोर साह उर्फ झगरू साह, सास सुनीता देवी और देवर प्रियेश कुमार हमेशा मारपीट करता था तथा आत्म हत्या करने के लिए उकसाता था। जिसको लेकर कई बार समझौता भी हुआ था। इधर मौका पाकर उसे रास्ते से हटाने की नीयत से उन लोगों ने खाने के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.