शाहजहांपुर, मई 2 -- खुटार थाना क्षेत्र के हरनाई गांव निवासी रवीश ने रोजा थाने में अभियोग दर्ज कराया है कि उसकी बहन बनदेवी की शादी सोलह साल पहले रोजा के जमुका गांव निवासी संजय मिश्रा के साथ हुई थी। रवीश ने आरोप लगाते हुए बताया उनका बहनोई संजय उनकी बहन को बराबर मारपीटता रहता है। बुधवार की रात लगभग ढाई बजे उनकी बहन को संजय ने लोहे की जंजीर व वेल्टो से मारा पीटा व छत से फेंक दिया। वह उठने लायक नहीं है। एक महीने पहले भी संजय ने मारपीट की तथा 100 नम्बर पुलिस भी आयी थी। उनकी बहन का इलाज जिला अस्पताल बरेली से चल रहा है जो कि मरणासन्न अवस्था में है। जिसकी मौके की जाँच कर जिला अस्पताल मे उसके व्यान ले ले। पुलिस ने पति के खिलाफ अभियोग दर्ज जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.