पति पर नशीले इंजेक्शन लगा आप्रकृतिक संबंध बनाने का आरोप, मुकदमा
बरेली, अक्टूबर 7 -- बरेली। इज्जतनगर क्षेत्र की एक महिला ने पति पर नशीले इंजेक्शन लगाकर आप्रकृतिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। जब उसने विरोध किया तो पति ने मारपीट की। ससुराल वालों ने भी पीटा। पुलिस ने इस मामले में पति, जेठ, ससुर आदि आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। महिला का आरोप है, दो अक्टूबर रात पति ने जबरन उसके नशीला इंजेक्शन लगाया। इसके बाद उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाने का प्रयास किया। उसने शोर मचाया तो ससुराल वाले भी आ गये। उसके साथ जेठ, पति, ससुर आदि ने उसके साथ मारपीट की। पांच अक्तूबर को फिर उसके साथ मारपीट की गई।आरोपी घर से फरार हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.