बहराइच, अगस्त 8 -- बाबागंज। रुपईडीहा थाना क्षेत्र के ग्राम वीरपुर सोरहिया निवासी सुनीता देवी ने मुख्यमंत्री एवं जिलाधिकारी को प्रार्थना-पत्र भेजकर पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता का आरोप है कि पति ने दूसरी शादी कर लिया है। उसे और उसके दो बच्चों को प्रताड़ित कर रहे हैं। पैतृक जमीन बेच दिया, जिससे उसके और बच्चों के भविष्य पर संकट खड़ा हो गया है। वह पिछले दो वर्षों से विभिन्न अधिकारियों और थाने के चक्कर लगा रही हैं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने आर्थिक तंगी, बच्चों की पढ़ाई और इलाज प्रभावित होने की बात कहते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई तथा स्वयं एवं बच्चों को न्याय दिलाने की मांग की है। थाना प्रभारी हरेंद्र मिश्रा ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है दोनों पक्ष को बुलाया जाएगा।

हिंदी हिन्द...