कौशाम्बी, फरवरी 19 -- गोराजू, हिन्दुस्तान संवाद। पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के पूरबशरीरा गांव की आरती देवी पुत्री नत्थू ने एसपी को शिकायती पत्र दिया है। एसपी को बताया कि 18 नवंबर वर्ष 2021 को उसकी शादी कौशाम्बी के मुस्तफाबाद निवासी धीरज कुमार के साथ हुई थी। शादी के छह माह तक सबकुछ ठीक रहा, इसके बाद उसने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। मारपीट कर उसको घर से निकाल दिया। आरोप है कि अब पति दूसरी शादी करने जा रहा है। पीड़िता ने मामले में कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.