पति पर दूसरी शादी कर विदेश फरार होने का आरोप
आगरा, जून 21 -- नाई की मंडी क्षेत्र निवासी अनम शकील नामक महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा कराया है। आरोप है उसके पति मो. अनस खान ने धोखाधड़ी और षड्यंत्र कर दूसरी शादी कर ली। दुबई में रह रहा है। भारत आने से बच रहा है। पुलिस ने पति सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अनम शकील ने आरोप लगाया है कि उनके ससुर और सास भी मुकदमे से बचने के लिए किसी अरब देश भागने की तैयारी में हैं। शिकायत में पीड़िता ने बताया कि अनस खान के खिलाफ पूर्व में शिकायत हुई है। 2022 में फिरोजाबाद में दहेज उत्पीड़न, मारपीट आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था। जिसमें पुलिस चार्जशीट लगा चुकी है। न्यायालय से गैर जमानती वारंट भी जारी हैं। पीड़िता की मांग है कि ससुराल पक्ष के खिलाफ तत्काल लुकआउट नोटिस जारी कर उन्हें देश छोड़कर जाने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.