रांची, जून 3 -- रातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के बाजपुर गांव निवासी लक्ष्मी देवी ने अपने पति गणेश महली पर दूसरी शादी करने, मारपीट और प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को रातू थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामले में पति गणेश महली के अलावा सास, ससुर और दो ननद को भी आरोपी बनाया गया है। प्राथमिकी के अनुसार लक्ष्मी देवी की शादी वर्ष 2014 में गणेश महली के साथ दोनों परिवारों की सहमति से हुई थी। शादी के बाद उनके तीन बच्चे हुए। लक्ष्मी देवी ने आरोप लगाया है कि वर्ष 2023 में उनके पति ने मांडर थाना क्षेत्र के मैशाल गांव निवासी अनिता उरांइन से गुपचुप दूसरी शादी कर ली। यह भी पढ़ें- दहेज उत्पीड़न और मारपीट के आरोप में मुकदमा इसका विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की जाती है। पीड़िता का कहना है कि पिछले एक वर्ष से उसका पति गांव से दूर खेत में झोपड...