आदित्यपुर, जून 17 -- गम्हरिया। शंकरपुर की गर्भवती महिला ने बोकारो निवासी पति सुधाकर जोशी पर शराब के नशे में मारपीट करने तथा दहेज नहीं देने पर जबरन गर्भपात कराकर दूसरी शादी करने की धमकी देने का मामला गम्हरिया थाना में दर्ज कराया है। इसमें महिला ने बोकारो के चंद्रपुरा निवासी पति सुधाकर जोशी, सास सुमित्रा देवी, ननद प्रिया मिश्रा व ननद के पति शंभूनाथ मिश्रा को आरोपी बनाते हुए कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही सुरक्षा की गुहार लगायी है। प्राथमिकी में महिला ने बताया है कि 29 नवंबर 2023 को उसकी शादी सुधाकर जोशी के साथ हिंदू रीति रिवाज से हुई है। प्राथमिकी दर्ज कर गम्हरिया थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.