बोकारो, फरवरी 28 -- चास थाना में रिया कुमारी नामक विवाहिता ने बिहार के दरभंगा स्थित कमतौल निवासी पति सुशांत कुमार पर दहेज नहीं देने पर दूसरी शादी करने का आरोप लगाया है। इसमें पति के अलावा ससुर रवि प्रकाश ठाकुर, सास, ननद आदि को आरोपी बनाया है। विवाहिता का चास स्थित कृष्णापुरी कॉलोनी में मायके है। बताया कि वह मार्च 2025 से ही अपने मायके में रह रही है, क्योंकि ससुराल वाले उसे विदा कराने नहीं आए और लगातार पांच लाख रुपए दहेज की मांग कर रहे हैं। बताया कि उसकी शादी 13 जुलाई 2024 में हुई। इस दौरान पांच लाख रुपए व जेवरात दिए गए। साथ ही पति पर झूठ बोलकर शादी करने का आरोप लगाया। कहा कि शादी के समय बताया कि वह दूरसंचार विभाग का कर्मचारी है, जबकि वह बेरोजगार है। बावजूद वह साथ रहती थी, लेकिन जब से इसका खुलासा हुआ, तब से उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। इधर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.