शामली, फरवरी 28 -- थाना भवन क्षेत्र के ग्राम गोसगढ़ निवासी एक महिला ने उधार दिए पैसे मांगने पर महिला के साथ घर में घुसकर छेड़खानी करने का आरोप लगाते हुए विरोध करने पर उसके पति के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। थाना भवन क्षेत्र के ग्राम गोसगढ़ निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गत 24 फरवरी को शाम लगभग 3 बजे उसके पति द्वारा गांव के ही व्यक्ति से उधार दिए गए 500 रुपये वापस मांगे गए थे। आरोप है कि रुपये मांगने पर आरोपी ने पैसे देने से इंकार कर दिया और कहासुनी के बाद वहां से चला गया। महिला का आरोप है कि उसी दिन शाम करीब 6:30 बजे उक्त आरोपी उनके घर पहुंचा और पीड़िता के पति के विषय में पूछने लगा तब महिला के बताने पर कि वह घर पर नहीं है आरोपी महिला के घर म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.