बलिया, मार्च 25 -- बांसडीहरोड। इलाके के साहोडीह निवासी लालसा ने पति पर जलाने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। महिला का कहना है कि चार दिन पहले पति नितिन राजभर ने कमरे में बंद कर साड़ी में आग लगा दिया और फरार हो गया। इस घटना में महिला गंभीर रुप से झुलस गयी। इसकी सूचना पाकर पहुंची महिला की मां ने बेटी को जिला अस्पताल पहुंचाया। स्वस्थ होने के बाद मंगलवार को पहुंची लालसा ने घटना से पुलिस को अवगत कराया। एसओ वंशबहादुर सिंह का कहना है कि महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...