रुडकी, मार्च 2 -- मंगलौर, संवाददाता। लिब्बरहेड़ी निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पुत्री के पति और ससुराल वालों पर उसके साथ मारपीट का आरोप लगाया है। आरोप है कि पतु ने गला दबाकर उसको मारने की कोशिश भी की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लिब्बरहेड़ी निवासी इत्तरपाल ने पुलिस अधीक्षक ग्रामीण को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री पारुल का विवाह 2017 में सुमित कुमार निवासी बुडपुर जट के साथ किया था। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही सुमित पारुल के साथ मारपीट करने लगा। बीती 22 फरवरी की रात आरोपी ने पारुल के साथ मारपीट की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.