गढ़वा, मार्च 3 -- रंका। रामकंडा थानांतर्गत रक्सी गांव के नेनुआ टोला निवासी अर्जुन चौधरी के ऊपर पत्नी सुनीता देवी ने खौलता पानी डालकर जानलेवा हमला किया। उससे वह घायल हो गया। घटना रविवार रात की है। वह 27 फरवरी को पलामू से मजदूरी कर घर लौटा था। घर लौटने के बाद उसने पत्नी से खाना मांगा। उसी क्रम में उसे कुछ देर के बाद नींद लग गई। उसी दौरान पत्नी ने उसपर खौलता हुआ पानी डाल दिया। उससे वह जल गया। रविवार को वह रमकंडा थाना में अपनी पत्नी सुनीता पर जानलेवा हमला का आरोप लगाते हुए कार्रवाई करने के लिए आवेदन दिया है। उसके बाद उसे सीएचसी लाकर भर्ती कराया गया। अर्जुन ने बताया कि दो बार पहले भी उसपर पत्नी ने जानलेवा हमला किया था। सामाजिक बैठक के बाद उसे साथ रख रहे थे। घटना को लेकर पूरे थाना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.