लखनऊ, जून 2 -- लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी की मनीषा खुराना ने पति भजनीत सिंह खुराना के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। उन्होंने पति पर अवैध संबंध रखने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि पति के उसी अपार्टमेंट में रहने वाली एक डॉक्टर से संबंध हैं, जिसका विरोध करने पर उसे लगातार प्रताड़ित किया जाता रहा है। आरोप है कि रविवार को उनके साथ मारपीट की गई। सोमवार को गालियां दीं। किसी धारदार हथियार से हमलाकर दिया, जिससे उसके हाथ में चोट आई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...