पति-पत्नी समेत 3 की मौत, मनाली से लौट रहे परिवार की कार ट्रेलर में घुसी; बिहार के भोजपुर में हादसा
नई दिल्ली, जुलाई 5 -- Bhojpur Road Accident 3 Death: बिहार के भोजपुर में रविवार को एक भीषण सड़क हादसे में एक दंपति समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। परिवार स्कॉर्पियो कार पर सवार होकर मनाली से लौट रहा था। भोजपुर के बिहिया थाना के दोगरा गांव के समीप एनएच-922 पर यह दुर्घटना घटी। हादसे में एक युवक घायल भी हो गया। पुलिस ने दोनों गाड़ियों को जब्त कर लिया और शवों को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दिया। मृतक के परिवार में चीख पुकार का माहौल बन गया। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। हादसे में स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। मृतकों की पहचान झारखंड के देवघर निवासी प्रकाश कुमार और पल्लवी के रूप में की गई है। एक अन्य मृतक भी वहीं का रहने वाला था। हादसे में गंभीर रूप से घायल एक युवक को पहले आरा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी नाजुक स्थिति को देखत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.