कौशाम्बी, दिसम्बर 22 -- चायल, हिन्दुस्तान संवाद। पिपरी थाने के डीहा कस्बा चायल में गुरुवार को पति-पत्नी के बीच मामूली विवाद हो गया था। महिला की सूचना पर पहुंचे पिता ने साथियों संग दामाद को जमकर पीट दिया। पिटाई से उसे काफी चोटें आईं। शोर सुनकर मौके पर जुटे लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। पीड़ित ने सोमवार को सीओ से न्याय की गुहार लगाई है। नगर पंचायत चायल के डीहा वार्ड निवासी पप्पू पुत्र बच्चालाल मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता है। उसने बताया कि गुरुवार सुबह घरेलू बात को लेकर उसका पत्नी से विवाद हो गया था। पत्नी ने विवाद की जानकारी मोबाइल फोन से अपने पिता को दे दी। सूचना पाते ही उसके पिता चौराडीह गांव से अपने चार साथियों के साथ उसके घर पहुंचे। वहां पहुंचते ही वह सभी उसके साथ गाली गलौच करने लगे। विरोध करने पर ससुर ने अपने साथियों के सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.