पति-पत्नी विवाद में युवक ने किया विषपान, हालत गंभीर
देवघर, अप्रैल 29 -- देवघर, प्रतिनिधि। बिहार के बांका जिला क्षेत्र अन्तर्गत चांदन थाना के फुलजोरी गांव में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद एक युवक द्वारा विषपान कर लिया । घटना के बाद परिजनों ने उसे आनन-फानन में इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। युवक केवल सिंह के भाई सुखदेव सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह केवल सिंह का अपनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के बाद वह घर से निकलकर बाजार गया और वहां से जहरीला पदार्थ खरीदकर सेवन कर लिया। जब परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। यह भी पढ़ें- विषाक्त पदार्थ खाने से हालत गंभीर इसके बाद उसे तुरंत देवघर सदर अस्पताल लाया गया। अस्पताल में ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे वार्ड में भर्ती कर लिया, जहां उसका इलाज जारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.