मुजफ्फर नगर, मार्च 26 -- बुढ़ाना। कस्बे की शफीपुर पट्टी में पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद में मारपीट हो गई। जिसमें पति सिपाही सहित दोनों ओर से कई लोग घायल हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बुढ़ाना की शफीपुर पट्टी निवासी सिपाही अंकित कुमार की जिला सीतापुर में तैनाती है। जो छुट्टी पर घर पर आया हुआ है। जिसकी अपनी पत्नी से विवाद चल रहा है। बुधवार को थाना शाहपुर के गांव बडौली से सिपाही अंकित के ससुराल पक्ष लोग बुढ़ाना आए। दोनों पक्षों में सिपाही के घर के बाहर जमकर मारपीट हुई। जिसमें सिपाही सहित कई लोग घायल हो गए। पुलिस के समक्ष दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.