प्रयागराज, अप्रैल 30 -- प्रयागराज। प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार को ज्ञापन देकर जनगणना ड्यूटी की विसंगति दूर करने की मांग की है। संघ के शंकर चंद्र और आरती जायसवाल ने अनुरोध किया है कि परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापक/प्रभारी प्रधानाध्यापक की ड्यूटी न लगाई जाएं क्योंकि इनकी ड्यूटी लगाने से विद्यालयी कार्य प्रभावित होंगे। पति-पत्नी में से किसी एक की ही पूरी ड्यूटी लगाई जाए। सभी विद्यालयों में एक इंचार्ज एवं एक सहायक अध्यापक को छोड़‌कर शेष की ड्यूटी लगायी लगाई जाए। गर्मियों की छुट्टियों में जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों को अर्जित अवकाश दिया जाए। ⑤भीषण गर्मी में ड्यूटी करने वाले कार्मिकों को बीमा सुरक्षा दिया जाए। यह भी पढ़ें- शिक्षकों की जनगणना ड्यूटी तैनाती स्थल पर लगाने की मांग यह भी पढ़ें- शिक्...