हाथरस, मई 15 -- हाथरस। पंकज पुत्र प्रेमपाल निवासी सुरंगापुरा थाना हाथरस गेट ने अपनी पत्नी ममता पुत्री गौरी शंकर निवासी बिलोनी गोपीमानी थाना अकराबाद जिला अलीगढ़ के खिलाफ शिकायती प्रार्थना पत्र महिला थाने में दिया था। महिला थाना पुलिस ने मिशन शक्ति फेज 5 के तहत दोनों पक्षों को थाने बुलाया। महिला थाना प्रभारी रितु तोमर व उनकी टीम ने दोनों पक्षों की काउंसलिंग की। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी पत्नी व मां उसे और उसके परिजनों को परेशान करती हैं। छोटी-छोटी बात-बात पर मरने की धमकी देती हैं और बिना बताए घर से चली जाती हैं। काउंसिलिंग के बाद दोनों पक्षों में सुलह हो गई। यह भी पढ़ें- मारपीट मामले में सुलह, एकरारनामा के बाद नवविवाहिता को भेजा ससुराल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...