नोएडा, मई 11 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के दलेलपुर गांव में एक परिवार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। दंपति पर घर में आकर मारपीट करने का आरोप लगा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक राजा राम का आरोप है कि उनका साला ग्राम दलेलपुर में रहता है। रविवार को वह काम पर जा रहा था, तो उसके पड़ोस में रहने वाली रीना ने उसके साथ गाली-गलौज की। उसने कहा कि तू रात में मेरे घर आया था। पीड़ित ने मना किया तो उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। वादी के अनुसार उसके साले ने फोन करके अपने माता-पिता और बहन को मौके पर बुलाया। इसी बीच महिला का पति संजीव भी मौके पर आ गया। आरोप है कि पति-पत्नी ने मिलकर वादी के साले, उसकी सास, ससुर और साली को जमकर पीटा। इस घटना में उसके ससुर को गंभीर...