पति-पत्नी ने पड़ोसी मां-बेटे को पीट कर किया घायल
धनबाद, मार्च 13 -- धनबाद। पति-पत्नी ने पड़ोस में रहने वाले मां-बेटे को पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। भुक्तभोगी सरायढेला मंडल पाड़ा निवासी ममता मंडल ने गुरुवार को थाना में दिए शिकायत में बताया कि विनय मंडल और उसकी पत्नी मिथु मंडल ने घर के बरामदे में खड़े होने पर आपत्ति जताते हुए मारपीट की। विरोध करने पर दोनों ने उनके बेटे के साथ मारपीट की। लोहे के ताले से उनके सिर पर वार कर उन्हें लहूलुहान कर दिया। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.