नोएडा, जनवरी 29 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेनो वेस्ट के सादुल्लापुर गांव में बुधवार की रात पति-पत्नी ने परिवार के साथ जहर खा लिया। गुरुवार की सुबह घर के अंदर पति-पत्नी के शव पड़े मिले, जबकि दो बच्चे बेहोशी की हालत में थे। एक बच्ची की हालत ठीक है। पारिवारिक कलह या आर्थिक तंगी के चलते आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक मूलरूप से ग्राम असरवाल कला, थाना एयरपोर्ट, जिला प्रयागराज का रहने वाला श्रवण सादुल्लापुर गांव में अपनी पत्नी नीलम और तीन बच्चों 10 वर्षीय वैष्णवी, आठ वर्षीय वैभव और चार वर्षीय लाडो के साथ रहता था। पुलिस के मुताबिक श्रवण और उसकी पत्नी ने बुधवार की रात जहर खा लिया। तीनों बच्चों को भी जहर दे दिया। गुरुवार की सुबह मकान के अंदर श्रवण और नीलम मृत अवस्था में पाए गए, जबकि दो बच्चे बेसुध थे। दोनों बच्चों की हालत खत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.