पति पत्नी ने एक दूसरे पर लगाए मारपीट के आरोप
हापुड़, मई 19 -- गढ़मुक्तेश्वर, संवाददाता। नगर एक मोहल्ला निवासी दंपति ने एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए है। दोनों ने ही एक दूसरे पर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।मोहल्ला निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी के बाद से उसका पति आए दिन मारपीट करने लगे। पीड़िता ने बताया कि दो दिन पूर्व उसके पति ने उसके साथ मारपीट कर घायल कर घर से निकाल दिया। वहीं महिला के पति ने कोतवाली में तहरीर देकर उल्लेख किया तो उसकी पत्नी आए दिन उसके साथ उत्पीड़न कर रही है। दो दिन पूर्व भी पत्नी ने उसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने भी पत्नी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने दोनों की तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.