कुशीनगर, मार्च 1 -- कुशीनगर। समाजसेवी व गरीबों-जरूरतमंदों के लिए सदैव तत्पर रहने वाले कमांडो रमेश यादव व उनकी पत्नी काजल यादव ने कुशीनगर जिला संयुक्त चिकित्सालय सह मेडिकल कॉलेज में एक साथ एक जरूरतमंद का जीवन बचाने को रक्तदान किया। विशुनपुरा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम अकबरपुर निवासी महेंद्र प्रसाद को 2 यूनिट रक्त की आवश्यकता थी। बीमार महेंद्र की पत्नी पार्वती ने अपने रिश्तेदारों व परिचितों से मदद मांगी, लेकिन किसी ने भी ब्लड देने की जरूरत नहीं समझी। यह बात कमांडो रमेश यादव को पता चली तो उन्होंने अपनी पत्नी काजल यादव से साझा किया। दोनों पति-पत्नी ने अस्पताल पहुंचकर साथ में ही एक-एक यूनिट ब्लड दिया। पति-पत्नी के इस नेक विचार व दरियादिली की लोगों ने भूरि-भूरि प्रशंशा की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.