ग्रेटर नोएडा, अक्टूबर 31 -- ग्रेटर नोएडा वेस्ट की महागुन मायवुड्स सोसाइटी में रहने वाले रणदीप पात्रा दिल्ली स्थित केंद्रीय सचिवालय में सेक्शन ऑफिसर के पद पर कार्यरत थे। रणदीप की पत्नी अमृता श्रीमणि भी केंद्रीय सचिवालय में सेक्शन ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं। अफसर दंपती अपने इकलौते बेटे के साथ सोसाइटी में रह रहे थे। पति और इकलौते बेटे की मौत के बाद अमृता ने भी बालकनी से कूदने का प्रयास किया था। बिसरख कोतवाली पुलिस के मुताबिक बातचीत के दौरान रणदीप की पत्नी अमृता श्रीमणि ने बताया कि हादसे के वक्त वह अपने कमरे में तैयार हो रही थीं। उन्हें घटना के बारे में पता नहीं चला। कुछ देर बाद जब वह बालकनी में पहुंची तो पति रणदीप और बेटा आरव दिखाई नहीं दिए। सोसाइटी के लोगों से उन्हें घटना के बारे में पता चला। पति और बेटे की मौत की खबर सुनकर वह आपा खो बैठीं।...